फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी के लिए तरस रहे...तीन माह से बूस्टर पंप खराब

Mon, 03 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 71 : पानी किल्लत को लेकर अधिकारियों से बातचीत करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बादली। गुभाना गांव में पानी की किल्लत से लोगों को राहत नहीं मिली है। वहीं एक सप्ताह पहले अधिकारियों ने गांव में जाम लगाकर बैठी महिलाओं को बूस्टर पंप ठीक करने और हर घर पानी की सप्लाई पहुंचाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद पानी नहीं मिलने पर रविवार को ग्रामीण एक बार फिर एकत्रित हुए तो अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बूस्टर पंप का पुनर्निर्माण करवाने का आश्वासन दिया है। एकत्रित महिलाओं ने बताया कि पिछले तीन माह से पीने का पानी नहीं मिल रहा है जबकि बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों और पंचायत से मांग की जा रही है। घरों में बूंद भी पीने का पानी नहीं है। दूरदराज के क्षेत्र से पानी भरकर प्यास बुझानी पड़ रही है।
गांव के आधे हिस्से में सप्लाई पूरी तरह से बाधित है। जोहड़ पर बनाए गए बूस्टर पंप में पिछले तीन माह से खराबी आई है। जलभराव के चलते पानी की सप्लाई नहीं हो रही और ना ही संबंधित अधिकारी पंप को ठीक करा रहे हैं।
विज्ञापन

क्या है खराबी
अधिकारियों की ओर से नया बूस्टर पंप बनाने की एस्टीमेट की बात की जा रही है जबकि नए एस्टीमेट बनाने, बजट मंजूर होने और निर्माण कार्य में लंबा समय लगेगा। ऐसे में ग्रामीणों के लिए पानी सप्लाई का अन्य प्रबंध किया जाना चाहिए। बूस्टर पंप के पास ही जोहड़ का पानी ओवरफ्लो हो गया है जिसके चलते गंदे पानी की लीकेज बनी है और सप्लाई बाधित है।
वर्जन
बूस्टर पंप के लिए नया एस्टीमेट तैयार किया जाएगा जबकि फिलहाल पानी की सप्लाई के लिए पुरानी पाइपलाइन और टैंकर पर ही निर्भर रहना होगा। हालांकि बूस्टर पंप के पास भरे पानी को निकालने के लिए मोटर का सहारा लिया गया है। पानी की निकासी होने पर पुराने बूस्टर पंप को भी चालू किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वजीत, एसडीओ बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें