फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडो लक्ष्मी योजना बहनों के लिए बड़ा उपहार : विकास वाल्मीकि

Mon, 03 Nov 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp12- भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
झज्जर। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने का निर्णय राज्य की बहनों के लिए एक बड़ा उपहार है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण की दिशा में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगी। योजना के तहत 2,100 रुपये देश में सबसे अधिकतम सम्मान निधि देने वाला पहला राज्य है।
विज्ञापन

पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली लागू करने के निर्णय की भी सराहना की। कहा कि यह कदम पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
भाजपा कार्यकर्ता जनसेवा और संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री दया किशन जांगड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शेखर यादव, गीतांशु चावला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें