बहादुरगढ़। उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने संबंधी विनियम 2026 के समर्थन में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने सशक्त रूप से अपना पक्ष रखा है। हरियाणा लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों व कर्मचारियों के साथ भेदभाव, उत्पीड़न और असमान व्यवहार के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।
लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा वर्ष 2026 में लागू यह विनियम समानता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ वर्ग इस नियम को लेकर मिथ्या और भ्रामक प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश कुमार सैनी, मंगत सैनी जिला प्रभारी, राजकुमार सैनी जिला अध्यक्ष, रणबीर, राजेंद्र, प्रीतम खत्री प्रदेश महामंत्री, सतभगवान, नंदलाल, देवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।