30jjrp02- नागरिक अस्पताल बेरी में बूंदे एनजीओ की तरफ से टीबी मरीजों को प्रॉर्टीन डाइट वितरित कर
बेरी। नगरिक अस्पताल बेरी में बूंदे एनजीओ ने निश्चय मित्र बनकर 25 टीबी मरीजों को प्रोटीन डाइट दी गई। बेरी नागरिक अस्पताल से अंजू सांगवान ने प्रोटीन आहार के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
लोकेश सिवाच बताया कि निश्चय मित्र योजना से टीबी मरीजों को बहुत बड़ी राहत मिल रही है। सरकारी अस्पताल में इलाजरत टीबी के मरीजों को सरकार की तरफ से एक हजार रुपये प्रतिमाह की राशि भी दी जाती है। बूंदे एनजीओ की तरफ से रवि चौहान, मनोज वशिष्ठ, फार्मेसिस्ट प्रीति, एएनएम शीला, एमपीएचडब्लयू संजीत, जगमिंद्र मौजूद रहे। संवाद