फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से आती है सुख समृद्धि : विधायक

Mon, 16 Dec 2024 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : विधायक राजेश जून को भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट करतेे कथा वाचक स्वामी कृष्णाचार्या
विज्ञापन
बहादुरगढ़। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से घर में सुख समृद्धि आती है। इसका श्रवण करने से मनुष्य को तीर्थ करने जैसा फल मिलता है। यह बात विधायक राजेश जून ने रेलवे रोड स्थित वैश्य हाई स्कूल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं श्री गोदांबा महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करते हुए कही। कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। विधायक राजेश जून का कमेटी सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन


विधायक ने भागवत का पूजन करते हुए कथा वाचक उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्या महाराज वृंदावन ऋषिकेश से आशीर्वाद लिया। जून ने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में धर्म का श्रवण जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस भी स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जाती हो वहां कथा का श्रवण करने के लिए समय निकालकर आमजन को जरूर जाना चाहिए। श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मानव अपने जीवन के असली उद्देश्य से परिचित होता है। विधायक जून ने आयोजन कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। 24 दिसंबर तक रोजाना सुबह 9 से 11 बजे तक गोदांबा महोत्सव होगा व दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक स्वामी कृष्णाचार्या महाराज कथा सुनाएंगे। 25 दिसंबर को भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें