बहादुरगढ़। गांव छारा के राम कुंड तालाब के पास रविवार को आरओ प्लांट लगाया गया। यह प्लांट नान्दी कम्युनिटी वाटर सर्विसेज सनोफी के तत्वावधान में लगाया गया।
विज्ञापन
गांव की कन्याओं ने भगवान गणेश की पूजा की और बुजुर्ग फते सिंह ने रिबन काटकर प्लांट गांव काे समर्पित किया। ग्राम पंचायत छारा की तरफ से मास्टर अनिल दलाल पंच वार्ड-7 ने संस्था के सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ जल हमारी जरूरत ही नहीं हमारा अधिकार भी है। गांव में कुछ नलकूपों पर ही पानी बचा है।