फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद-बीज विक्रेता का लाइसेंस निलंबित, 14 हजार डीएपी का हुआ वितरण

विज्ञापन
ट्राले से डीएपी खाद को उतारते हुए श्रमिक। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने छुछकवास गांव के एक खाद-बीज बिक्री केंद्र के संचालक का अनियमितताएं पाने पर लाइसेेंस निलंबित कर दिया गया है। वहीं विभाग की ओर से वीरवार को जिले में निजी बिक्री केंद्रों व सहकारी समितियों में भी खाद का वितरण करवाया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग जिले में डीएपी की कमी से गेहूं की बिजाई प्रभावित न हो और खाद का वितरण ठीक प्रकार से कराने में पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने वीरवार को जिले के विभिन्न बिक्री केंद्रों का दौरा किया और खाद विक्रेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इसी क्रम में कृषि विभाग की टीम ने काफी दिनों से छुछकवास के विकास खाद बीज विक्रेता की काफी खामियां पाए जाने पर लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है।
कृषि अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि काफी दिनों से खाद-बीज विक्रेता बीज व कीटनाशक दवाओं की जानकारी विभाग को अपडेट नहीं कर रहा था और न ही विभाग की आवश्यक बैठकों में पहुंच रहा था। कृषि विभाग की ओर से खाद-बीज विक्रेता को कई बार नोटिस भी विभाग की ओर से भेजे गए थे, लेकिन कृषि विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एक हजार बैग डीएपी बचा
जिले के किसानों के लिए कृषि विभाग की ओर से 15 हजार डीएपी के बैग मंगवाए थे। इसमें से वीरवार को 14 हजार के करीब डीएपी के बैग किसानों को बांट दिए गए हैं। आगामी दिनों में करनाल में रैक लगने की संभावना बनी हुई है। इससे झज्जर को भी डीएपी खाद मिलने की उम्मीद है।
किसानों को वीरवार को करीब 14 हजार बैग डीएपी वितरित कर दिए हैं। बचे हुए एक हजार बैग शुक्रवार को वितरित किए जाएंगे। कृषि विभाग की टीम बिक्री केंद्रों की निगरानी कर रही है। -डॉ. जसबीर सिंह, कृषि गुणवत्ता एवं नियंत्रण अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें