फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: समझौते के बाद वकीलों व टाइपिस्टों का धरना खत्म, काम पर लौटे

विज्ञापन
16jjrp16- बेरी में वकीलों व टाइपिस्टों के धरने को संबो​धित करते वक्ता। संवाद
विज्ञापन
बेरी। लघु सचिवालय में सोमवार को भी वकीलों व टाइपिस्टों ने वर्क सस्पेंड कर धरना दिया। इसमें एसडीएम रेणुका नांदल पहुंची। बातचीत के बाद समझौता हुआ कि जिन टाइपिस्टों व वकीलों के बीच में खोखे रखे हुए है, उनको साइड करवाया जाए। इसके बाद धरना खत्म किया गया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में खोखे हटवाने के लिए तहसीलदार की तरफ से नोटिस दिया गया था। सोमवार को धरने में बेरी के अलावा झज्जर व बादली बार एसोसिएशन के वकील पहुंचे। उन्होंने कहा कि जो जगह प्रशासन बैठने के लिए दे रहा है, वह ठीक नही हैं। बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या होगी।
इस पर एसडीएम ने कहा कि यह जगह पार्किंग की है जिससे गाड़ियां पार्किंग होने में समस्या हो रही है। समझौते के बाद वकीलों व टाइपिस्टों ने धरना खत्म कर सुचारु रूप से काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

बेरी बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र सिंह कादयान ने बताया कि छह सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया। इसमें प्रधान राजेंद्र सिंह कादयान, नवीन बंसल, संदीप कादयान, मंगत राम कौशिक, दीपक कादयान, टाइपिस्ट यूनियन अध्यक्ष प्रवीन को चुना गया।
13 सदस्यीय कमेटी का गठन
सोमवार को वकीलों की बैठक में बेरी के कोर्ट के लिए 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र सिंह कादयान को बेरी बार एसोसिएशन का प्रधान निर्विरोध चुना गया और अजीत सोलंकी, रामबीर कादयान, जंगशेर कादयान, भारत भूषण बेरी, मनोज गौड़, राजेंद्र सोलंकी, आशाराम, नरेंद्र गुलिया, अजय डागर, श्वेता सिंह, नवीन बंसल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें