फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तहसील शौचालयों में सफाई का अभाव, पानी की व्यवस्था नहीं

Wed, 20 Nov 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। तहसील कार्यालय में शौचालयों में सफाई का अभाव है। यहां पानी तक की व्यवस्था नहीं है। महिला-पुरुष शौचालयों की हालत दयनीय बनी है। तहसील में आमजन कई बार शौचालयों की सफाई की मांग उठा चुके हैं, मगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

तहसील में कामकाज के लिए पहुंचे रामचंद्र, दीपक, विक्की और मोनू का कहना है कि आमजन की सुविधा के लिए न तो शौचालयों की देखरेख तक नहीं है। मेन गेट के पास बने शौचालयों के दरवाजे तक टूटे हुए हैं। इसमें अनेक प्रकार की खामियां हैं। लचर हालात में बने शौचालयों से पूरा दिन दुर्गंध उठती रहती है। मच्छर-मक्खियों की संख्या भी बढ़ रही है। ग्रामीण सत्ते और जोगेन्द्र का कहना है कि शौचालयों में न तो कोई दरवाजा खुलता है और न ही बंद होता है। इसके कारण आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


शौचालयों का निरीक्षण किया गया है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए गए हैं जबकि मरम्मत कार्य भी जल्द करवाया जाएगा। आमजन को किसी समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। साफ सफाई के लिए कर्मचारी भी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतीश यादव, एसडीएम बादली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें