फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 400 मीटर में कोमल और गोला फेंक में आकांक्षा ने मारी बाजी

Thu, 29 Feb 2024 10:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइन पार स्थित वैश्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में वीरवार को 10वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तथा राष्ट्रीय गान गाकर की गई। प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में कोमल ने पहला स्थान पाया। जबकि गोला फेंक में आकांक्षा ने बाजी मारी। 200 मीटर में अस्तुति तो भाला फेंक में प्रिया सोनी अव्वल रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसडीएम बहादुरगढ़ श्वेता सुहाग ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में तीनों सदनो द्वारा मार्च पास्ट करके मुख्यातिथि व अतिथियों को सलामी दी गई। इसके बाद मशाल जलाई गई। तिरंगे में बंधे गुब्बारे छोड़कर तथा कबूतर उड़ाकर मुख्यातिथि द्वारा खेल प्रतियोगिता शुरू कराई गई। मुख्यातिथि एसडीएम श्वेता सुहाग ने खिलाड़ियों को खेलों के नियमों का पालन करने व खेलों को सच्ची भावना से खेलने की शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा जुंबा डांस व हरियाणवीं नृत्य की प्रस्तुति दी गई। एसडीएम श्वेता सुहाग ने खेलो के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस मौके पर बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता, बीएड कॉलेज के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल, शिवनारायण गुप्ता, सुरेश गर्ग, एमसी जोशी, पवन जैन, पवन गोयल मौजूद रहे।

ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम

विद्यार्थियों ने 15 इवेंट्स में बढ़-चढ़कर अपना नाम लिखवाया। 100, 200, 400 मीटर रेस, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, ज्वेलियन थ्रो, लॉन्ग जंप, रस्सी कूद, रस्सी दौड़, उल्टी दौड़, मटकी दौड़, बोरी दौड़, तीन पैर की दौड़, नींबू व चम्मच दौड़ व 4 x100 रिले दौड़ रखी गई। 200 मीटर दौड़ में अस्तुति प्रथम, शिवानी द्वितीय व मानसु तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में कोमल कलसन पहले, शिवानी दूसरे, ज्योति व तन्नू तीसरे स्थान पर रहे। शॉट पुट में आकांक्षा प्रथम, निधि द्वितीय व अस्तुति तृतीय, चक्का फेंक में अस्तुति प्रथम, निधि द्वितीय व मानसु तृतीय, भाला फेंक में प्रिया सोनी प्रथम, पायल शर्मा द्वितीय व आकांक्षा तृतीय रहे। लंबी कूद में मानसु प्रथम, बरखा द्वितीय व आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। वहीं रस्सी कूद में ममता पहले, आकांक्षा दूसरे व हर्षिता तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल में सर्टिफिकेट दिए गए। अब अन्य खेलों का आयोजन एक मार्च को होगा। प्रतियोगिता का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। आईआरसी टीम ने फर्स्ट एड पोस्ट लगाकर व एनएसएस स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें