बहादुरगढ़। जिले के 19 औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमियों के संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ बहादुरगढ़ इंडस्ट्रीज (कोबी) की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की महिला उद्यमियों और महिला अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कोबी की ओर से झज्जर की एसडीएम शिखा, डीटीओ धारणा यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भारती डबास, उद्योग विभाग की संयुक्त निदेशक संजीत कौर, मुख्यमंत्री की सुशासन सहयोगी तान्या जैन को सम्मानित किया गया। साथ ही महिला उद्यमियों डॉ. अंजू अग्रवाल, एडवांस प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर निशा गुप्ता, क्लीन ड्रॉप फिल्ट्रेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बादली की निदेशक समोना सरीन, सकिनायु मैन्युफैक्चरर ऑफ हर्बल एंड आर्गेनिक प्रोडक्ट्स बहादुरगढ़ की संस्थापक व निदेशक निधि गुडवानी, ग्लीटप की बिजनेस हेड रिंकी कपूर और विशिष्ट पैकेजिंग बहादुरगढ़ की डायरेक्टर मीनू गुप्ता को जिला उपायुक्त शक्ति सिंह ने कोबी की तरफ से सम्मानित किया।
कॉन्फेडरेशन के अध्यक्ष प्रवीण गर्ग के अलावा प्रदीप कौल, अशोक मित्तल, रवि चमड़िया, सुशील अग्रवाल, तिलक राज, सुलभ गुडवानी, चिराग सिंगला, सुश्ीाल पारीक, विकास गुप्ता, सचिन गर्ग, अमरीक सिंह व गुलाब सिंह आदि उद्यमी भी इस मौके पर उपस्थित थे।