फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कावड़ियों और भक्तों ने बम-बम के जयघोष के साथ किया जलाभिषेक

विज्ञापन
-फोटो 59 : शिव मंदिर में पूजना अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सावन शिवरात्रि पर्व पर बुधवार को शिवालयों में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही। भगवान शिव को हर उम्र के शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों ने कांवड़ चढ़ाई और पूजा अर्चना की। भोले बाबा को भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध, दही, शहद और गंगाजल अर्पित किया गया। शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। पुरुषों व महिला शिव भक्तों ने व्रत रखकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और मन्नतें मांगी। शहर के प्रत्येक मंदिर में शिवमय वातावरण नजर आया। सबसे पहले गंगोत्री, हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिव भक्तों ने शिव मंदिरों में कांवड़ चढ़ाई और पूजा की। इसके बाद अन्य शिव भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया। शहर के प्रत्येक मंदिर में भगवान शिव पर जल चढ़ाने वाले भक्तों की कतारें देखी गई। शहर के कुछ शिव मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया और भक्त भोले बाबा के भजनों पर भक्त थिरकते नजर आए। वार्ड-6 के जोहरी नगर स्थित शिव व माता मंदिर, वार्ड-5 के हरि नगर स्थित बगीची के शिव मंदिर, नई बस्ती में स्थित रघुनाथ मंदिर, कसार के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, अनाज मंडी स्थित सनातन धर्म मंदिर, किला मोहल्ला के दुर्गा मंदिर व शिव मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, नजफगढ़ रोड स्थित बालाजी मंदिर, देवी मंदिर, परशुराम मंदिर, त्रिशक्ति मंदिर, गोरी शंकर मंदिर, झज्जर पर स्थित शिव शक्ति मंदिर सहित तमाम मंदिरों में भीड़ लगी रही। कई जगह कांवड़ सेवा शिविरों में भंडारे लगे। जिनमें हजारों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन






-फोटो 59 : शिव-हनुमान मंदिर में पूजना अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें