फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जन्मदिन के दिन कनिष्क को मिला श्रेष्ठ फील्डर का मेडल

Sat, 27 Sep 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp13- झज्जर। कनिष्क चौहान - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
झज्जर। अंडर-19 पुरुष में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेले गए तीन एकदिवसीय मैच की सीरीज में जिले के गांव कुलाना निवासी कनिष्क चौहान को उनके जन्मदिन पर सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया।
विज्ञापन

सीरीज में कनिष्क को सर्वश्रेष्ठ फील्डर के मेडल से सम्मानित किया गया। इसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने केक काटकर कनिष्क चौहान का जन्मदिन मनाया।
कनिष्क चौहान ने तीन मैचों की सीरीज में सर्वाधिक छह विकेट हासिल किए। इसके अलावा कनिष्क चौहान ने पांच कैच भी पकड़े। इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी कनिष्क चौहान सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इसके अलावा मैदान पर क्षेत्ररक्षण करते हुए कनिष्क चौहान का शानदार प्रदर्शन रहा। कनिष्क चौहान को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का अवॉर्ड भी मिला।
कनिष्क चौहान की माता सरिता चौहान का कहना है कि सीरीज में कनिष्क चौहान का बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा है। पूरा परिवार कनिष्क से प्रदर्शन से खुश है। कनिष्क ने उनको बताया कि उन्हें सीरीज का सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना गया है।

26jjrp13- झज्जर। कनिष्क चौहान- फोटो : संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें