15jjrp07- झज्जर। नर्सरी के लिए चयनित छात्राएं। स्रोत- स्कूल
साल्हावास। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातनहेल की दो छात्ता ज्योति व प्रीति का सरकार की तरफ से चलाई जा रही खेल नर्सरी में चयन हुआ है। स्कूल के पीटीआई जयप्रकाश जाखड़ ने बताया कि गांव मातनहेल निवासी कक्षा आठवीं की ज्योति का राजीव गांधी खेल स्टेडियम मातनहेल में चयन हुआ है।
वहीं गांव मुंदसा निवासी कक्षा 12वीं की प्रीति का चयन खेल स्टेडियम भिंडावास की खेल नर्सरी के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी जिला स्तर पर अच्छा खेल प्रदर्शन कर चुकी हैं और अब खेल नर्सरी में सुबह-शाम अभ्यास करके अपने खेल कौशल में और सुधार कर सकेगी।
चौदह वर्ष आयु वर्ग तक 1500 रुपये व 14 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के खिलाड़ियों को दो हजार रुपये प्रतिमाह भता दिया जाता है। खिलाड़ियों के चयन होने पर समस्त स्टाफ ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।