फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 20 अप्रैल तक बढ़ेगी गर्मी, तपने को रहें तैयार, धूप हुई तीखी

Thu, 16 Apr 2026 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 86 : बुधवार को दोपहर के समय तेज धूप होने के कारण खाली नजर आया झज्जर रोड। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 20 अप्रैल तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को दिनभर गर्मी का एहसास होता रहा। दोपहर के समय धूप इतनी तीखी रही कि सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। खासकर दोपहर 12 से तीन बजे तक गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी।
मौसम विभाग के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना को देखते हुए लोगों को पहले से सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें