फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भारतीय मुक्केबाजी टीम को अभ्यास में सहयोग करेंगी झज्जर की मोहिनी

Sun, 30 Jun 2024 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्टेडियम में अभ्यास करने वाली मुक्केबाज मोहिनी का चयन भारतीय टीम को अभ्यास कराने वाले स्पोर्टिंग स्टाफ के रूप में हुआ है। मोहिनी ओलंपिक के लिए जाने वाली टीम को अभ्यास में सहयोग करेगी।
विज्ञापन

कोच हितेश देशवाल ने बताया कि मोहिनी ओलंपिक के लिए जाने वाली मुक्केबाजी टीम को ट्रेनिंग करवाएंगी। यह ट्रेनिंग जर्मनी में 14 जुलाई तक होगी। झज्जर की मुक्केबाज भारतीय टीम के कैंप में हिस्सा होगी। कोच ने बताया कि मोहिनी मेहनती खिलाड़ी है। उसका फल उसे मिला है। यह खिलाड़ी पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपना परचम लहराकर पदक जीत चुकी है। मोहिनी ने बताया कि उसने बॉक्सिंग अपने भाई को देखकर शुरू किया था। इस मौके पर हरियाणा मुक्केबाजी संघ के प्रधान मेजर सत्यपाल सिंधु, महासचिव रविंद्र पन्नू, खजांची प्रवीर गहलोत, प्रशासनिक निदेशक चेयरमैन ओमवीर हुडा, जयभगवान, प्रधान सोमबीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़, राजुकमार धनखड़ ने कोच हितेश देशवाल और मुक्केबाज मोहिनी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें