बहादुरगढ़। बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए जा रहे बाइक सवार को एक वैगनआर कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार घायल हो गया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में लाया गया। घायल के भाई के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार भगत सिंह कॉलोनी निवासी नितिन बाइक पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह राजकीय महाविद्यालय के सामने पहुंचा तो उसी दौरान एक वैगनआर गाड़ी के चालते ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार नितिन घायल हो गया। संवाद
सरे राह झगड़ने के आरोप में दो काबू
बहादुरगढ़। सड़क पर सरेराह आपस में गुत्थम-गुत्था होकर शोर शराबा कर आमजन की शांति भंग करने आरोप में पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ा। उनके खिलाफ थाना सेक्टर-6 में संबंधित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया गया। जानकारी अनुसार जब सेक्टर-6 थाना पुलिस परशुराम मार्ग पर नहर के पास गश्त पर थी तो उसी दौरान दो व्यक्ति सरेराह आपस में गुत्थम गुत्था थे। पुलिस टीम के अनुसार समझाने के बाद भी वे नहीं माने। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से रोहतक जिला निवासी कमल व नरेंद्र को पकड़ा।