फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: अवैध हथियार समेत छह गिरफ्तार, मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी अंकित सेरसा का ममेरा भाई भी शामिल

Mon, 15 Jan 2024 10:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर

सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से इटली मेड दो विदेशी हथियार भी बरामद किए हैं। ये हथियार आरोपियों को पंजाब जेल में बंद अंकित सेरसा और उसके साथी दीपक मुंडी के कहने पर मिले थे और इनको आगे सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में बेरी-कलानोर रोड पर जेएलएन नहर पर कुछ लोगों को अवैध हथियार सप्लाई करने आए छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड में पंजाब जेल में बंद अंकित सेरसा का ममेरा भाई भी शामिल है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से इटली मेड दो विदेशी हथियार भी बरामद किए हैं। ये हथियार आरोपियों को पंजाब जेल में बंद अंकित सेरसा और उसके साथी दीपक मुंडी के कहने पर मिले थे और इनको आगे सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने हथियार लेने आए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैं। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान आसोदा निवासी अरुण, परवीन, गुभाना निवासी आशीष, जींद के मेहरड़ा निवासी शिव कुमार, आसोदा निवासी राहुल, पाना लंगड़ा बराही निवासी हर्ष के रूप में हुई हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें