बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 के नजदीक स्थित सेंट एंथोनी स्कूल परिसर में हरियाणा एमेच्योर रेसलिंग एसोसिएशन की तरफ से कराई जा रही हरियाणा सीनियर स्टेट रेसलिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोहतक के अनुराग व झज्जर के परविंद्र ने बाजी मारी।
हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन के 55 किलोग्राम भार वर्ग में कुरुक्षेत्र के मनीष ने पहला, फरीदाबाद के अभिषेक ने दूसरा स्थान हासिल किया। 60 किलोग्राम में सोनीपत के मोहित ने पहला, हिसार के अनिल ने दूसरा, 63 किलोग्राम में झज्जर के सन्नी ने पहला और दीपांशु ने दूसरा और फरीदाबाद के जयप्रकाश ने तीसरा स्थान हासिल किया। 67 किलोग्राम भार वर्ग में जींद के हिमांशु ने पहला स्थान प्राप्त किया।
72 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के अजय ने पहला व आकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 77 किलोग्राम में सोनीपत के आकाश पहले, झज्जर के अंकित दूसरे स्थान पर रहे। 82 किलोग्राम में हिसार के हर्षदीप पहले व सचिन दूसरे स्थान पर रहे। 87 किलोग्राम भार वर्ग में पानीपत का अजय पहले, करनाल का सुजल नैन दूसरे स्थान पर रहा। 97 किलोग्राम वर्ग में हिसार का सोनू पहले, झज्जर का अनुराग दूसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग के हेवी वेट में 130 किलोग्राम में रोहतक के अनुराग ओहल्याण ने बाजी मारी। झज्जर का समीन दूसरे और रोहतक के दिनेश मलिक तीसरे स्थान पर रहा।
फ्री स्टाइल कुश्ती में झज्जर के सुमेर जीते
फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के सुमेर सिंह जीते। 61 किलोग्राम वर्ग में रोहतक के साहिल, 65 किलोग्राम में पानीपत के अतुल, 70 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के मोहित, 74 किलोग्राम में झज्जर के नवीन, 79 किलोग्राम में झज्जर के परविंद्र ने पहला स्थान पाया। इस मौके पर मंदीप सेरा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष, योगेश मेहता, अजय मलिक, राजेश पुरखासिया, सोमबीर दहिया, धीर सिंह, जितेंद्र यादव, जसवंत यादव, कृष्ण ढुल आदि रहे।