फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर पुलिस की कार्रवाई: डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों ने पांच वारदातों की बात कबूली

Tue, 31 Oct 2023 02:57 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

जिला रेवाड़ी के थाना रोहडाई के हांसावास निवासी संदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह भटेडा गांव की शराब की दुकान चलाता था, जो 15 दिन पहले पुरानी दुकान मान्यता न मिलने के कारण उसने व ठेकेदार सोमबीर गांव माछरोली ने पुरानी दुकान का सामान महेन्द्र सिंह गांव काहडी के खेत के कोने के बने कमरे में रख दिया था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गांव काहडी के खेतों में कोने के बने कमरे में डकैती डालकर शराब ले जाने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान सुरहेती निवासी संदीप, अमित, बहादुरगढ़ निवासी बिजेन्दर, बलवान के रूप में हुई हैं। आरोपियों ने फिलहाल पांच वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया हैं। इसमें से तीन रेवाड़ी और दो वारदातों को झज्जर में अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन


जिला रेवाड़ी के थाना रोहडाई के हांसावास निवासी संदीप सिंह ने पुलिस में शिकायत दी थी कि वह भटेडा गांव की शराब की दुकान चलाता था, जो 15 दिन पहले पुरानी दुकान मान्यता न मिलने के कारण उसने व ठेकेदार सोमबीर गांव माछरोली ने पुरानी दुकान का सामान महेन्द्र सिंह गांव काहडी के खेत के कोने के बने कमरे में रख दिया था और अनुमति लेने की प्रक्रिया जारी थी।

उसे तीन चार दिन पहले बाएं हाथ में चोट लगने के कारण अपने रिश्तेदार पंकज गांव खटाना थाना दादरी जिला दादरी यूपी को कमरे की चौकादारी के लिए रखा था। 28 अक्तूबर की रात को उसे सूचना मिली कि कमरे को चार-पांच लोगों ने कमरा जबरदस्ती खुलवाया और वहां रखी शराब को लूटकर ले गए। उसने बताया कि सभी लोग सफेद रंग की बुलेरो में आए थे और इनकी संख्या चार से पांच थी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें