फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़िया गांव में बनेगा लुवास हिसार का रीजनल सेंटर

विज्ञापन
लकड़िया बुल फार्म भवन, जिसमें चल रहा है दुजाना थाना। फाइल फोटो - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लुवास हिसार के रीजनल सेंटर का कार्य जल्द ही झज्जर जिले में शुरू होगा। झज्जर के लकड़िया गांव में पशुपालन विभाग की तरफ से कई वर्ष पूर्व तैयार किए गए मुर्राह बुल फार्म के भवन व जमीन को रीजनल सेंटर के नाम कर दिया गया है। जल्द ही इस भूमि पर रीजनल सेंटर की स्थापना का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

रीजनल सेंटर की स्थापना के बाद जहां पशुओं की बीमारियों को लेकर रीजनल सेंटर विश्वविद्यालय की तरफ से विशेषज्ञों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं हर प्रकार की बीमारी के इलाज के लिए आधुनिक सुविधाएं भी मुहैया करवाई जाएंगी। इसके साथ साथ सरकार की नीतियों के लिए एक्सटेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। जिसके माध्यम से पशु पालकों और किसानों को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी और उन्हें सरकार की नीतियों के अनुसार सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसके निर्माण के बाद पशुपालकों को पशुओं की बड़ी बीमारी के इलाज के लिए उन्हें हिसार विश्वविद्यालय ले जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी।
भवन में चल रहा है पुलिस थान
लकड़िया बुल फॉर्म के भवन में फिलहाल दुजाना पुलिस थाना चल रहा है। अब बुल फार्म की भूमि को रीजनल सेंटर के नाम किया जा चुका है और जल्द ही यहां पर रीजनल सेंटर का कार्य शुरू हो जाएगा। पुलिस को अब थाने के लिए भी अलग से स्थान की तलाश करनी पड़ेगी। क्योंकि फिलहाल तक यह भवन पशुपालन विभाग झज्जर के अधीन था और अब इसे लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय हिसार के रीजनल सेंटर के नाम कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने की थी रीजनल सेंटर की घोषणा
वर्ष 2017 ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने झज्जर में रीजनल सेंटर की स्थापना की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि झज्जर जिला में हिसार के लाला लाजपत राय विश्वविद्यालयों वेटरनरी व एनीमल साइंस के रीजनल सेंटर की स्थापना कर क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके बाद प्रशासन की तरफ से जगह की तलाश करते हुए लकड़िया गांव में स्थित मुर्राह बुल फार्म की जमीन व भवन को रीजनल सेंटर के नाम कर दिया गया है।
लकड़िया गांव में मुर्राह फुल फॉर्म की जमीन व भवन खाली पड़ा था। करीब 16 एकड़ बुल फार्म की भूमि को रीजनल सेंटर के नाम कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की तरफ से यहां पर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. मनीष डबास, डीडीए, पशुपालन विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें