फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
---फोटो 6 : पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
किसान से ट्रैक्टर लूटने के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान ट्रैक्टर चालक ने की और चालक की शिकायत पर कार्रवाई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन

उखलचना कोट निवासी बिजेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि मुंडाखेड़ा पुल के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसका ट्रैक्टर लूट लिया तथा फरार हो गए। पीड़ित किसान ने बताया कि बाढ़सा गांव से रोड़ी क्रेशर के कामकाज को निपटाने के पश्चात वह अपने गांव कोट की तरफ जा रहा था। पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर कार्रवाई शुरू की और लूट के मामले में शामिल संदीप निवासी सौंधी और संदीप निवासी निमाना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने संदीप निमाना से वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां दोनों को जेल भेज दिया गया है। ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें