फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी अंकल आपका थैंक्स

Tue, 01 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी अंकल आपका थैंक्स, आपकी दी सुरक्षा के कारण ही आज हम घरों से बाहर निकल पाए हैं। उपद्रव के बाद से सहमे स्कूली बच्चों ने सोमवार को शहर के हर नाके पर जाकर वहां तैनात सेना के जवानों को थैंक्स बोला। बच्चों ने जवानों को बुके व गुलदस्ते दिए और लड्डू भी खिलाए। बच्चों का लाड़ प्यार देख सेना के जवान भी भावुक हो गए और बच्चों को पेन, पेंसिल, बुक और चॉकलेट भेंट की।
विज्ञापन

उपद्रव के बाद शहर में जिंदगी पटरी पर लौटी, इसके लिए शहरवासी सेना की भूमिका की सराहना कर रहे हैं। कुछ दिनों से उपद्रवियों के भय के मारे बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था, लेकिन जब से सेना के जवानों ने मोर्चा संभाला है, स्थिति काफी सुधरी है। पिछले 9 दिन से सेना के जवान शहर में तैनात है। सोमवार को बाजार भी खुल गए। कई दिनों से बंद सरकारी व गैर सरकारी स्कूल में बच्चों की हाजिरी बढ़ गई।
सोमवार को एक अनोखा नजारा देखा गया है। स्कूल जा रहे किड्स शैश्व स्कूल के बच्चों ने शहर के हर नाके पर तैनात सेना के जवानों को दिल से थैंक्स किया। उन्होंने सेना के जवानों बुके व गुलदस्ते भेंट किए और शहर में शांति बहाल होने से जवानों का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

बच्चों के मुंह से यही निकल रहा था कि फौजी अंकल आप सबका दिल से थैंक्स। बच्चों द्वारा सेना के जवानों का इस तरह धन्यवाद करते देख जवान भी थोड़े भावुक हो गए और उन्होने तुरंत बच्चों के लिए कापी, पेन, पेंसिल और चॉकलेट की व्यवस्था की। जवानों ने सभी बच्चों को आश्वस्त किया है कि आप चिंता न करे, हम सदैव आप लोगो की सुरक्षा के लिए ही हैं।
हमें अच्छा लगा-सेठीसेना के असिस्टेंट ब्रिगेडियर अजय सेठी ने कहा कि हमें काफी अच्छा लगा। बच्चों ने हमे दिल से थैंक्स किया। हम तो अपनी डयूटी कर रहे थे, अचानक स्कूली बच्चे यहां पहुंचे और हम बोले फौजी अंकल आपका दिल से थैंक्स। वे हमारे लिए बुके, गुलदस्ते और लड्डू लेेकर आए। उन्होंने कहा कि इन मासूम बच्चों द्वारा इस कदर हमारा धन्यवाद करने से हमें और हमारे सेना के सभी जवानों को काफी अच्छा लगा है।
अब पहले जैसा लगने लगाबच्चों के साथ आयी टीचर सीमा ने भी सेना के जवानों का थैंक्स किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले कुछ दिनों से माहौल बिगड़ गया था। अब सामान्य है। जब से सेना के जवान झज्जर पहुंचे है उसके बाद हमारे यहां शांति कायम है। सब कुछ पहले जैसा लगने लगा है।
बाजार, स्कूल भी खुल गए है। जिसके बदले बच्चों ने सेना के जवानों का हमारी सुरक्षा करने के लिए थैंक्स किया है। वही इस मौके पर विद्यार्थियों ने कहा कि हम सेना के जवानों का दिल से धन्यवाद  करते है। उनके आने से हम सुरक्षित हैं। उन्हीं की वजह से आज हम स्कूल में  पहुंचे है। इस लिए आज हमने उनको फूल एवं कार्ड दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें