फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: जिलावासियों को मिली 6 परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के माध्यम से किया शुभारंभ

Wed, 24 Jan 2024 03:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंस से शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा बेरी शहर में 443.91 लाख रुपये की लागत से तैयार हर्बल पार्क से शिव चौक वाया तिकोना पार्क तक की सडक़ और माता भीमश्वरी देवी मंदिर के समीप 405.43 लाख रुपये की लागत से तैयार धर्मशाला का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को जिला झज्जर की लगभग 1561.4 लाख रुपये की छह योजनाओं व परियोजनाओं का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीडियो कांफ्रेंस से शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा बेरी शहर में 443.91 लाख रुपये की लागत से तैयार हर्बल पार्क से शिव चौक वाया तिकोना पार्क तक की सडक़ और माता भीमश्वरी देवी मंदिर के समीप 405.43 लाख रुपये की लागत से तैयार धर्मशाला का लोकार्पण किया। इसी प्रकार गांव खाचरोली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 329 लाख रुपये की लागत से निर्मित सात क्लास रूम, प्राचार्य कक्ष,स्टाफ रूम,गल्र्स कॉमन रूम, दिव्यांग,विद्यालय स्टाफ,लडक़े और लड़कियों के शौचालयों का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गांव मातनहेल में विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा 216.26 लाख रुपए की लागत से तैयार  ब्लाक कार्यालय भवन और गांव जैतपुर में 76.80 लाख रुपये की लागत से तैयार स्वास्थ्य विभाग के उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. अरविंद्र शर्मा ने बताया कि गांव खुडड्न में 90 लाख रुपये की लागत से राजकीय प्राथमिक स्कूल में बनने वाले पांच क्लास रूम, प्राचार्य कक्ष, दिव्यांग, विद्यालय स्टाफ,लडक़े और लड़कियों और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए शौचालयों का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को दस साल में रुकने नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


राहुल गांधी नहीं समझ सकते भावनाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर सांसद ने कहा कि राहुल गांधी इन भावों को समझ नहीं सकते। इन भावनाओं को देशभक्त और रामभक्त समझ सकते हैं। 500 साल पुरानी समस्या का समाधान प्रधानमंत्री ने किया है। पूरा देश ही नहीं विश्व में इस कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। यह नए युग की शुरुआत है। आज की हमारी पीढि़यां धन्य हैं, जिन्होंने राम लला के कार्यक्रम को देखा। लोगों में प्रेम भाव है। पूरे देश में हर जाति में इसे लेकर जोश है। उन्हाेंने कहा कि मोदी व मनोहर के नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन हुआ है। भारत विकसित संकल्प यात्रा को लेकर हर वर्ग में जोश दिखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी पड़ी है, इसलिए उनके आरोप गलत है। भाजपा के सभी मुख्यमंत्री ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें