फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान

Sat, 02 Jul 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
आग - फोटो : bureau
विज्ञापन
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की एक फुटवियर फैक्टरी के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग से काफी तैयार व कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी करीब डेढ़ घंटा लगा। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हो गया। एमआइई के पार्ट-1 स्थित प्लाट संख्या 910 में फुटवियर से संबंधित उत्पादन होता है। फैक्टरी के ऊपरी हिस्से में टीन-शैड से बना गोदाम है। इसमें जूत्ते के अपर सहित अन्य सामान रखा था।
विज्ञापन




काफी मात्रा में तैयार व कच्चा माल भी था। शुक्रवार की सुबह करीब सवा छह बजे जब फैक्टरी से किसी ने धुआं उठता देखा तो एमआईई के फायर ब्रिगेड कार्यालय पहुंचकर इसके बारे में बताया। यहां कार्यरत लीड फायरमैन रवींद्र ने बताया कि तुरंत तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को कंट्रोल करना शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे में आग पूरी तरह से बुझा दी गई थी। कुछ देर तक स्टैंड बाई में भी गाड़ी रखी। आग से किसी तरह की मशीनों को नुकसान नहीं पहुंचा बल्कि फैक्टरी के टीन-शेड में बने गोदाम में रखा तैयार व कच्चा माल जल गया। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है लेकिन इसको लेकर जांच की जा रही है। आग से कितना नुकसान हुआ है इसका पता तो मालिक द्वारा आंकलन करने के बाद ही चल सकेगा।

सड़कों पर भरा था पानी
जिस फैक्टरी में आग लगी थी उसके नजदीक ही औद्योगिक क्षेत्र की कई सड़कों की हालत भी खराब थी। इससे फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी वाहन लेकर जाने में कुछ परेशानी हुई। लेकिन किसी न किसी तरह से उन्हें तुरंत मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से बचा लिया। यहां के कई उद्यमियों ने प्रशासन से भी इस मामले में मांग की है  िजल्द से जल्द यहां की खस्ताहाल सड़कों की सुध ली जाए ताकि यहां फैक्टरी चलाने वाले उद्यमियों के साथ-साथ इनमें काम करने वाले श्रमिकों को भी आने-जाने में दिक्कतें न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें