फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर के मुक्केबाजों ने रोहतक में लहराया परचम, जीते पदक

Fri, 01 Aug 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
31jjrp01- रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता आकाश गुलिया को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत-आयोज
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक में आयोजित द्वितीय बिल्ड-अप मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झज्जर जिले के स्टेडियम से जुड़े होनहार मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता 28 से 31 जुलाई तक रोहतक स्थित एनबीए में आयोजित की गई थी। कोच हितेश देशवाल के मार्गदर्शन में जिला झज्जर स्टेडियम के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए। पदक विजेता मुक्केबाजों में आकाश ने स्वर्ण पदक, सागर नारा ने स्वर्ण पदक, युवराज नांगल ने कांस्य पदक, सागर ने कांस्य पदक, सागर जाखड़ ने कांस्य पदक जीता।
इस गौरवशाली क्षण पर जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी पदक विजेताओं और उनके कोच को सम्मानित किया गया।इस मौके पर झज्जर जिला मुक्केबाजी संघ के प्रधान सोमवीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान जाखड़, अनेक खेल प्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों व कोच को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कोच हितेश देशवाल ने बताया कि खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और समर्पण से यह सफलता हासिल की है। उनका अगला लक्ष्य राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर झज्जर जिले को गौरवान्वित करना है। इस उपलब्धि ने न केवल झज्जर के खेल जगत को नई दिशा दी है बल्कि आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें