फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: भाजपा महिला मोर्चा ने हिसार के सांसद का पुतला फूंका, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Sat, 22 Jun 2024 08:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

सोमवती जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने सांसद के बयान कड़ी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा ने हिसार के सांसद का पुतला फूंका - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के सांसद जयप्रकाश ने महिलाओं के खिलाफ दिए गए बयान की भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने निंदा की और झज्जर में प्रदर्शन कर राव तुलाराम चौक पर सांसद का पुतला फूंका। इसकी अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़ ने की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस नेताओं को नहीं पता कि भारतीय संस्कृति में महिलाएं ही परिवार की असली विरासत को संभालती थी और महिलाएं ही परिवारों की मुखिया होती थी। भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को मान सम्मान देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को सार्थक किया।
विज्ञापन


महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही महिलाओं का अपमान किया और उन्हें नीचा दिखाने का कार्य किया है। कांग्रेसी नेता हरियाणा में 5 सीट जीतने के बाद घमंड से भरे हुए है तथा हमेशा ही घमंडियां बात करते हैं।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री कांता देवी ने कहा कि बहन- बेटियों और महिलाओं की इज्जत करना कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को नहीं आता है। उन्होंने सांसद जयप्रकाश से सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी मांगने को कहा। । इस अवसर पर महेंद्र कौर, शकुंतला, रेखा, शीला, सुलोचना, कविता मौजूद रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें