जेल में भाइयों को राखी बांधने आईं बहनें रजिस्ट्रेशन कराती हुई। संवाद
- फोटो : Jhjhar
रक्षाबंधन के अवसर पर जिला कारागार में बंद कैदी और बंदी भाईयों की कलाई पर बहनों ने राखी बांधकर खुशी मनाई। जेल परिसर में रविवार सुबह ही राखी बांधने के लिए बहनों का आवागमन शुरू हो गया और राखी बांधने का सिलसिला शाम तक जारी रहा।
जेल प्रबंधन ने हाई पावर कमेटी के आदेश पर दुलीना जेल में कैदी और बंदियों की उनकी बहनों से ओपन मुलाकात कराई गई। जेल में कैदियों व बंदियों को राखी बांधने आई सभी महिलाओं व युवतियों की मुलाकात से पहले कंप्यूटर में डिटेल दर्ज की गई। एक कंप्यूटर जेल के गेट पर और दूसरा कंप्यूटर जेल के अंदर लगाया गया था। जिनमें उनसे जुड़ी हर जानकारी दर्ज की जा रही थी। इससे पहले रजिस्टर में भी कैदियों व बंदियों से मिलने आई बहनों की जानकारी दर्ज की गई।