फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त टीम को देख डीजल से भरे ड्रम व औजार छोड़ भागे तेल चोर

विज्ञापन
लोहारी गांव के खेतों में पाइप लाइन लीक करने का मुआयना करते एसपी राजेश दुग्गल। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
गुजरात के मुंद्रा से बहादुरगढ़ के पास आसौदा गांव में जा रही हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमेटिड की लाइन को लोहारी गांव के पास लीक कर चोरों ने तेल चोरी का प्रयास किया है। फिलहाल पुलिस व कंपनी के अधिकारी भी इस बात का खुलासा नहीं कर पा रहे हैं कि तेल चोरी हुआ हे या नहीं। मौके से तेल के 50-50 लीटर के तीन ड्रम भरे हुए व पांच ड्रम खाली बरामद हुए हैं। हालांकि पांच ड्रमों में से दो में थोड़ा-थोड़ा तेल डाला गया था। तेल कंपनी के अधिकारियों को मंगलवार की अल सुबह करीब 2:30 बजे रेवाड़ी में अलार्म बजा तो मामले का पता चला। उस समय ही रेवाड़ी से गश्त पार्टी को फोन पर जानकारी दी तो गश्त पार्टी मौके पर पहुंची, लेकिन चोर मौके पर ही तेल व सामान छोड़कर भाग गए। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही एसपी राजेश दुग्गल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करने के साथ-साथ मौके पर एफएसएल की टीम को भी सबूत जुटाने के लिए बुलाया। मामले का खुलासा करने व चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की स्पेशल टीम बनाई गई है जोकि मामले की जांच करने के साथ-साथ आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास भी कर रही हैं।
गांव लोहारी के खेतों में चोरों ने पाइप लाइन में ढाई ईंची वाल्व लगा कर करीब ढाई एकड़ तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में पयोंगे की जाने वाले होजपाइप भी बिछा दी थी। पाइप लाइन को रोड के नजदीक लाया लाया ला चुका था। वहीं इसके ऊपर ऐ आधा ईंच का वाल्व भी लगाया गया था। मौके पर तेल निकालने के लिए ड्रम व औजार भी लाए गए थे। इसी दौरान चोरों ने वाल्व से तीन तेल के ड्रम भी भर लिए। लेकिन अचानक उनको गश्त पाटी की भनक लग गई और वे मौके से पुरार हो गए।
विज्ञापन

तेल पाइप लाइन लीक करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई हैं। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें