फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएलएन में मिला दो दिन से लापता रोहतक के अभिषेक परूथी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहरलाल नेहरू कैनाल में रविवार को मातनहेल गांव के पास मिले युवक के शव की पहचान रोहतक के अर्जुन नगर निवासी अभिषेक परूथी पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई। वर्ष 2011 में उसकी मां वीना का निधन होने के बाद से अभिषेक अपने मामा के पास रह रहा था। 23 जुलाई को वह घर से घूमने के लिए कहकर गया था। उसके बाद से घर नहीं लौटा। जब वह घर लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। रविवार को अभिषेक का शव मातनहेल गांव के पास जवाहरलाल नेहरू कैनाल में मिला था। पुलिस ने इसकी सूचना अन्य पुलिस थानों को दी। इसके बाद शव की पहचान अभिषेक परूथी के रूप में हुई।
विज्ञापन

सोमवार को गांधी नगर रोहतक निवासी अभिषेक का पिता व अन्य लोग शव लेने के लिए सामान्य अस्पताल में पहुंचे, लेकिन अभिषेक के मामा व उसकी बहन सोनिया ने शव उसके पिता को सौंपने से इनकार कर दिया। शव लेने के लिए अभिषेक के पिता ने काफी प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने शव उसके मामा को ही सौंपा।
लॉ तृतीय वर्ष का छात्र था अभिषेक
एमडीयू में लॉ की पढ़ाई करने वाला तृतीय वर्ष के छात्र अभिषेक 23 जुलाई को घर से गया था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रविवार को कैनाल में शव मिलने के बाद उसके मामा व अन्य परिजनों ने पहुंचकर अभिषेक की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पिछले 10 साल से अभिषेक और उसकी बहन सोनिया अपने मामा के उसके पास रह रहे थे। इसलिए अभिषेक का शव उसके मामा और बहन को सौंपा गया है।
- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें