फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल पहले युवती की हत्या करने के चार आरोपी रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल मांडोठी पुलिस चौकी के क्षेत्र में अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही एक युवती की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मांडोठी एरिया में हुई एक युवती की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चार आरोपियों को भोंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उक्त चारों आरोपी भोंडसी जेल में दूसरे आपराधिक मामलों में बंद थे।
उन्होंने बताया कि छारा निवासी ऋषि पाल 18 मार्च 2020 को अपनी बेटी को मोटर साइकिल पर बैठाकर छारा बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। रास्ते में सड़क के किनारे एक कार खड़ी थी। कार सवारों ने अपनी गाड़ी को ऋषिपाल की मोटर साइकिल के आगे रोककर चार युवक नीचे उतर आए और फायरिंग कर दी थी। हमले में ऋषिपाल के पांवों में और उनकी बेटी को कई गोलियां लगी थी। जब उन्होंने शोर मचाया तो हमलावर गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए थे, हमले में घायल युवती ने दम तोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने ऋषिपाल की शिकायत पर थाना आसौदा में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में सीआईए-2 की टीम चार आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ के दौरान उपरोक्त वारदात के संबंध में खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान राजीव उर्फ राजू निवासी बसई गुरुग्राम, कपिल निवासी निंदाना जिला रोहतक, रोहित उर्फ लांडा निवासी भोड़ा खुर्द और सुनील उर्फ सोनू निवासी मितराऊं नजफगढ़ दिल्ली के तौर पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें