फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-भिवानी पैसेंजर की जगह सात अगस्त से चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे शनिवार से दिल्ली-हिसार के बीच डीआरबी के स्थान पर स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह ट्रेन पहले से इस रेलमार्ग पर ट्रेन संख्या 54423/54424 दिल्ली-भिवानी के नाम से वाया रोहतक-बहादुरगढ़ चल रही थी। अब इस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन संख्या 04089/04090 दिल्ली-हिसार पैसेंजर के नाम से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

यह ट्रेन 17.00 बजे दिल्ली से चलकर 18:10 पर बहादुरगढ़ व 19:15 पर रोहतक पहुंचेगी और सुबह के समय रोहतक से 7:49 पर चलकर 8:41 पर बहादुरगढ़ व 10:15 पर दिल्ली स्टेशन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन सिरसा-एक्सप्रेस 14085/14086 के स्थान पर चलाई जा रही है। सिरसा एक्सप्रेस को 8 अगस्त से गाड़ी नंबर 04087/04088 बनाकर सिरसा से भिवानी वाया रेवाड़ी गुड़गांव से चलाया जाएगा। हालांकि सिरसा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित करने से इस रोहतक-दिल्ली लाइन के यात्रियों में भारी रोष है। सुबह के समय रोहतक-दिल्ली-बहादुरगढ़ के दैनिक रेल यात्रियों के लिए यह ट्रेन लाइफ लाइन मानी जाती थी। इस ट्रेन को भिवानी-नई दिल्ली के बीच चौ. बंसीलाल ने रेलमंत्री रहते हुए इस रूट के लोगों की मांग पर चलाया था।
सिरसा एक्सप्रेस का रूट बदलना कलानौर, रोहतक-बहादुरगढ़-दिल्ली लाइन के यात्रियों के साथ नाइंसाफी है। हमारी मांग है कि इस ट्रेन को भिवानी-रोहतक-बहादुरगढ़ के रास्ते ही चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सतपाल हाड़ा, प्रवक्ता, दिल्ली-रोहतक दैनिक रेल यात्री समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें