फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: धरने को समर्थन देने पहुंचे अनुराग ढांडा बोले- किसानों से दुश्मनों के जैसा व्यवहार कर रही सरकार

Sat, 17 Feb 2024 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

अनुराग ढांडा रेवाड़ी खेड़ा और खरहर में किसानों के धरने को समर्थन देने पहुंचे थे। उन्होंने सरकार की आलोचना की। बोले कि पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर किसानों पर पेलेट गन और रबड़ की गोली चलवाई जा रही है।
विज्ञापन
अनुराग ढांडा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। किसानों के खेतों से निकलने वाली हाई टेंशन तार का मुआवजा किसानों को मिलना चाहिए। सरकार इस लड़ाई को किसानों के खेतों और घर तक ले आई है। पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर किसानों पर पेलेट गन और रबड़ की गोली चलवाई जा रही है। एक्सपायर आंसू गैस के गोले चलाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


वे रेवाड़ी खेड़ा और खरहर में किसानों के धरने को समर्थन देने पहुंचे थे। इस मौके पर पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। सरकार किसानों के प्रति दुर्भावना से भरी हुई है। अब साउंड कैनन मशीन किसानों को खदेड़ने के लिए प्रयोग की जा है। आम आदमी पार्टी इसकी निंदा करती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुश्मनों के खिलाफ प्रयोग किए जाने वाले हथियारों को किसानों पर प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों की जायज मांग के साथ है। किसान एमएसपी के लिए संघर्ष कर रहा है। एमएस स्वामीनाथन को केंद्र सरकार ने भारत रत्न दिया है, लेकिन सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने से हिचक रही है और पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि लोकसभा चुनावों से पहले के केंद्र सरकार एमएसपी कानून लागू करे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को 9 सालों के बाद भी हरियाणा की समस्याओं की जानकारी नहीं है। दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी ने सर्किल रेट में साढ़े तीन करोड़ तक की बढ़ोतरी की। हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर किसानों के हकों को देने का काम करेंगे।

उन्होंने इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि हुड्डा को लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने से पहले 2014 और 2019 का इतिहास देखना चाहिए,इसलिए कांग्रेस को जल्द से जल्द से गठबंधन के बारे में सोचना चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल रंगा, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन जून, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, अभिता, सोनू वत्स, जोगिंदर तंवर, रणवीर गुलिया, चंदर मोहन, राजे राज्यान और हैप्पी लोहचब मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें