फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा पाने केा छात्रों में नहीं दिखा उत्साह

Mon, 04 Jul 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
134 A - फोटो : bureau
विज्ञापन
नियम 134-ए के तहत रविवार को दूसरे चरण की परीक्षा हुई। हालात यह रहे कि निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा के लिए बच्चों में उत्साह कम दिखा। महज 27 फीसदी बच्चों ने ही परीक्षा दी। आवेदन करने वाले शेष 73 फीसदी बच्चों ने परीक्षा देने में दिलचस्पी ही नहीं दिखाई।
विज्ञापन

रविवार को रेलवे रोड स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 134-ए के तहत दूसरे चरण की परीक्षा हुई। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुई, जो पहले चरण यानी 1 मई को हुई परीक्षा देने से वंचित रह गए या जिनके 55 फीसद से कम अंक थे। नकल रोकने को परीक्षा प्रशासनिक व शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। गेटों पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। तहसीलदार मातुराम, डीईईओ वेदपाल दौलता, खंड शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण टीम में शामिल प्रिंसिपल धर्मबीर, प्रिंसिपल कृष्णा छिकारा, मास्टर सतीश शर्मा, कर्मबीर तहलान व प्रमोद शर्मा आदि ने परीक्षा के दौरान निगरानी रखी।

428 नहीं देने आए परीक्षा
परीक्षा को लेकर छात्रों में कोई खास उत्साह नहीं था। केवल 27.82 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा देकर किस्मत आजमाई। यानी करीब 72.17 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा देने ही नहीं आए। कुल 593 बच्चों को परीक्षाएं देनी थी लेकिन 593 में से केवल 165 विद्यार्थी ही उपस्थित रहे, जबकि 428 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। दूसरी से छठी तक कुल 327 में से 82 विद्यार्थी परीक्षा में बैठें, जबकि 245 गैर हाजिर रहे। इसी तरह सातवीं से 12वीं तक कुल 266 में से 83 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 183 छात्रों ने परीक्षा से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


अधिकारी बोले
खंड शिक्षा अधिकारी मदन चोपड़ा ने कहा कि बेशक कम छात्रों ने परीक्षा दी, लेकिन दूसरे खंडों के मुकाबले बहादुरगढ़ में परीक्षा देने वालों की तादाद ज्यादा दी। शांति पूवर्क परीक्षा सफल हो गई। आगामी 7 जुलाई तक ड्रा होने की संभावना है।
विज्ञापन


यह रही स्थिति
कक्षा    उपस्थित छात्र    अनुपस्थित छात्र     कुल आवेदक
दूसरी    15        45        60
तीसरी    8        39        47
चौथी    20        56        76
पांचवीं    19        45        64
छठी    20        60        80
सातवीं    29        47        76
आठवीं     24        46        70
नौंवीं    21 ौ       53        74
दसवीं    02        22        24
बारहवीं    07        15        22
कुल     165        428        593
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें