फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर पैदल निकले कृषि मंत्री, युवाओं से पूछा हाल

Mon, 04 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
सड़क पर मंत्री - फोटो : bureau
विज्ञापन
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ रविवार को क्षेत्र में अलग ही रंगत में दिखे। बादली-गुड़गांव रोड पर पैदल चलते हुए उन्होंने युवाओं से मुलाकात की। इस दौरान उनसे बातचीत में धनखड़ ने कई बार उनके साथ ठहाके भी लगाए। आगे चलते हुए उन्होंने किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। बीच-बीच में धनखड़ किसानों से बात करते हुए उनके खेत तक पहुंच जाते और उनकी फसलों को निहारते। अपने नेता को इस तरह से देखकर लोग गदगद हो गए।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार को बादली से निकलते ही वह बाईपास के निकट अपनी गाड़ी से उतरकर पैदल चल दिए।

रास्ते में उन्होंने राहगीरों का हाल चाल पूछा और उनकी समस्याएं सुनीं। रास्ते में प्रमुख रूप से दरियापुर और लगरपुर गांव के ग्रामीणों से मुलाकात हुई। जिसमें ग्रामीणों ने खेती बाड़ी संबंधी और गांव की गलियों से पानी की निकासी समस्या से अवगत कराया। शाम को सड़क पर घूमने निकली लगरपुर की महिलाओं ने भी मंत्री धनखड़ को गांव की समस्याओं के बारे में बताया और उनका स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने कई खेतों के कुछ कच्चे रास्तों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने किसानों को इस बार अच्छी बरसात के संकेत के बारे में बताते हुए कहा कि ज्वार व बाजरे की खेती में अच्छा मुनाफा होने का अनुमान है। मंत्री ने किसानों को धान की रोपाई करने की भी सलाह दी। उन्होंने किसानों को आर्गेनिक खेती की सलाह दी ताकि उन्हें अच्छा मुनाफा हो सके। बाद में उन्होंने बताया कि किसानों और राहगीरों से मिलने के बाद उन्हें जनता की असल समस्याओं की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य की मनोहर लाल सरकार किसानों व ग्रामीणों की भलाई को उच्च प्राथमिकता देती है। फसल बीमा योजना मुख्यमंत्री की उसी सोच का हिस्सा है। मंत्री के कई सहयोगी कार्यकर्ता भी इस दौरान उनके साथ थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें