फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस वाई पूरण कुमार मामले में परिवार को मिले न्याय : जून

Mon, 13 Oct 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : आईपीएस वाई पूरन कुमार आत्महत्या प्रकरण अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते पूर्व विधायक राज - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार आत्महत्या प्रकरण पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने सरकार से मांग की कि वह लीपापोती करने की बजाय पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाए ताकि आम जनता का कानून पर भरोसा कायम रह सके।
विज्ञापन

पूर्व विधायक जून ने रविवार को अपने कार्यालय में आये व्यक्तियों से बातचीत दौरान कहा कि इस आत्महत्या प्रकरण ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह घटना सरकार की कार्यशैली और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब प्रदेश में एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या गारंटी है।
भाजपा सरकार का तथाकथित सुशासन इस प्रकरण में पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार को पीड़ित परिवार द्वारा दी गई नामजद शिकायत पर निष्पक्ष जांच करवाते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि जनता का सरकार और कानून व्यवस्था पर से भरोसा उठता जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन आजाद राठी, राजेश कल्सन, मुख्तयार दलाल, देवेंद्र दहिया, प्रदीप जून, नित्यानंद झा, रामबीर प्रधान, राजेंद्र जून माजरा, संजय पहलवान, नवीन बराही, हरिचंद अहलावत, कर्मवीर राव, धीरज जून, धनवंत फौजी, अमन, जगदीश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें