फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मातनहेल-झज्जर मार्ग पर पैचवर्क काम हुआ शुरू

Mon, 13 Oct 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp08- झज्जर-मातनहेल मार्ग पर चल रहा पैचवर्क का काम। संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। मातनहेल-झज्जर मार्ग पर टूटी सड़क को लोक निर्माण विभाग की तरफ से ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। मरम्मत का कार्य रविवार को मातनहेल से शुरू किया गया। बारिश के मौसम में अधिकतर स्थानों पर सड़कें टूटी और उबड़-खाबड़ थी। रात के समय में ज्यादातर दुपहिया वाहन चालकों को सड़कों पर बने हुए गड्ढों के कारण परेशानी होती है। पीडब्ल्यूडी विभाग के टीमों की तरफ से ट्रैक्टर में मसाला भरकर गड्ढों को भरने का काम किया जा रहा है। ग्रामीणों की आवाजाही का बहु झोलरी-झज्जर मार्ग मुख्य मार्ग है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह सड़क की हालत ज्यादा खराब है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है। इस मार्ग का इस्तेमाल बहु झोलरी से झज्जर जाने वाले लोग प्रतिदिन करते हैं लेकिन सड़कों के गड्ढों से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें