फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन, एडीसी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 08 May 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
07jjrp03- एडीसी को ज्ञापन सौंपती सुनैना चौटाला। स्रोत-पार्टी
विज्ञापन
झज्जर। पंजाब के भाखड़ा डैम का पानी रोके जाने के विरोध में इनेलो ने शहर में मटका फोड़ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला नफे सिंह राठी की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता लघु सचिवालय तक रोष प्रदर्शन करते हुए पहुंचे और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इनेलो ने कहा कि हरियाणा अपने हक का पानी लेकर रहेगा और पंजाब सरकार की इस तानाशाही रवैये का हर स्तर पर विरोध करेगा।
विज्ञापन

इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने कहा कि जैसे दिल्ली में लोगों ने आम आदमी पार्टी का सफाया कर दिया, उसी प्रकार पंजाब में भी आप पार्टी सरकार की हालत बेहद खराब हो चुकी है। पंजाब में अपना सुपड़ा साफ होता देख लोगों की भावनाओं को अपने पक्ष में करने के लिए आप सरकार ने यह कदम उठाया है और संघीय ढांचे को नकार कर अराजकता फैलाने का काम कर रही है। पंजाब ने आज तक किसी भी फैसलों व समझौतों को लागू नहीं किया है। पिछले माह बीबीएमबी की तकनीकी कमेटी ने फैसला दिया कि हरियाणा सरकार द्वारा पानी छोड़ा जाना है, वह भी पंजाब ने नहीं माना।
उन्होंने कहा कि इनेलो हरियाणा के हितों की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आप पार्टी की हार पर खीज मिटाने के लिए पानी की कटौती की है। आज सिर्फ धरना प्रदर्शन किया है। अगर पंजाब ने हरियाणा का पानी नहीं दिया तो इससे भी बड़ा कदम उठाएंगे। यदि केंद्र सरकार सही मायने में हरियाणा को भाखड़ा से उसके हिस्से का पानी दिलाने को गंभीर है तो उसे फौरन पंजाब के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करवाकर जेल भेजना चाहिए। इनेलो चुप नहीं बैठेगी और पानी की लड़ाई के लिए बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेगी। उन्होंने एयर स्ट्राइक को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि सेना ने जो कदम उठाया है, वह उनके साथ हैं। इस अवसर पर इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शीला राठी, महिला की प्रदेश अध्यक्ष तनुजा कश्यप, भूपेंद्र राठी, सुमन कबलाना, रमेश सिलानी, बलराज राठी, पप्पू कानोंदा, सीमा दलाल, रामनिवास सैनी, मास्टर रामधन दलाल, ज्योति राठी, नरेंद्र राठी, पार्षद मोहित राठी, रोहित राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन



एसडीएम को नहीं दिया ज्ञापन, एडीसी लेने आई
प्रदर्शन के बाद एसडीएम रवींद्र यादव ज्ञापन लेने के लिए पहुंचे, लेकिन इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह केवल डीसी या एडीसी को ही ज्ञापन देंगे। दोनों अधिकारी वीसी में थे। इस दौरान एसडीएम ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद एडीसी सलोनी शर्मा ज्ञापन लेने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें