फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बास्केटबॉल शूटिंग इंटर हाउस प्रतियोगिता में निशा अव्वल

Thu, 08 May 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वर्ल्ड एथलेटिक्स डे पर शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से इंटरामुरल खेलों के तहत इंटर हाउस टेबल टेनिस (डबल्स) और बास्केटबॉल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह दिन हर साल 7 मई को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलों, विशेषकर एथलेटिक्स जिसमें ट्रैक और फील्ड क्रियाएं जैसे 100 मीटर, 200, 400 मीटर और लंबी दूरी की दौड़, मैराथन, ऊंची कूद, ज्वेलियन थ्रो, भाला फेंकना, बाधा दौड़ इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि हमें छात्राओं को खेलों के माध्यम से जीवन कौशल सिखाने का प्रयास करना चाहिए। इस वर्ष एथलेटिक्स डे का थीम खेल के मैदान को बराबर बनाना, सभी को साथ लेकर चलना रखी गई है।टेबल टेनिस डबल्स प्रतियोगिता में सरिता व अंकित की जोड़ी प्रथम, प्रियंका व शिवानी की जोड़ी द्वितीय, सोनिया वे निशा की जोड़ी तृतीय और रितिका व निधि को सांत्वना पुरस्कार मिला। बास्केटबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम निशा, द्वितीय सोनिया, तृतीय शिवानी व प्रियंका को सांत्वना पुरस्कार मिला। शारीरिक शिक्षा विभाग की प्रवक्ता सुनीता रानी ने एथलेटिक्स इवेंट्स के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। इस कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग, वाईआरसी व एनएसएस इकाई द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें