फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तलवार से किए हमले में घायल की मौत

Mon, 06 Nov 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आर्य नगर में घर से बुलाकर तलवार और लाठी-डंडों से हमला कर व्यक्ति को घायल किया गया था। पुलिस ने घायल के बयान पर मुकदमा दर्ज किया था। अब घायल की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। जिस पर पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


आर्य नगर निवासी संजय ने 28 अक्तूबर को पुलिस को बताया था कि वह रात को घर पर सो रहे थे। आधी रात को पड़ोसी केशव, अनिकेत और विक्की ने उन्हें आवाज दी थी। वह उठकर बाहर गए थे तो उनके हाथों में तलवार और लाठी-डंडे थे। पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने उन पर हमला कर दिया था। उन पर तलवार और लाठी-डंडों से वार किए गए थे। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए थे। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उनके शरीर पर चोट के 10 से अधिक निशान मिले थे। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज किया था। उनकी हालत दोबारा बिगडऩे पर परिजनों ने पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया था। जहां पर सोमवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अब हत्या की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें