इंडोस्पेस के अधिकारी सामान भेट करते हुए। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। इंडोस्पेस में ग्रेड ए इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स रियल एस्टेट के निवेशक, डेवलपर और मैनेजर ने लुहारी के पटौदा गांव में कोविड केयर सेंटर को अपना सहयोग दिया है। कंपनी ने पीपीई किट्स, ऑक्सीजन सिलेंडर्स, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स और अन्य कंज्यूमबल्स दान किए। इन सामानों को जिले के सीनियर मेडिकल ऑफिसर जगविंदर सिंह जाखड़ की उपस्थिति में सौंपा गया।
यह पहल इंडोस्पेस के सीएसआर प्रोग्राम का एक हिस्सा है, जिसके माध्यम से वह देशभर में अपने पार्क्स के आसपास की क्षेत्रीय समुदाय को कोविड-19 से जुड़े राहत कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग दे रहे हैं।
एवरस्टोन ग्रुप में रियल एस्टेट के वाइस चेयरमैन राजेश जग्गी ने कहा कि महामारी के इस मुश्किल वक्त में फ्रंटलाइन वॉरियर्स हमारे असली हीरो रहे हैं और उन्हें सहयोग देना हमारा सौभाग्य है।
जिले के सीनियर मेडिकल ऑफिसर जगविंदर सिंह जाखड़ ने कहा, हम लुहारी के लोगों के लिए इंडोस्पेस के योगदान को स्वीकार करते हैं, जिससे हमें महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी। इस पहल से कोविड सेंटर के कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा, जो कोविड के रोगियों की बेहतरी और सावधानीपरक उपायों के क्रियान्वयन के माध्यम से कोरोना की रोकथाम के लिए प्रयास कर रहे हैं।