फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुजाना में सात लाख लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
दुजाना में हुई लूट के मामले में पकड़ा गया आरोपी अपराध जांच शाखा-द्वितीय बहादुरगढ़ टीम के साथ। संव - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़/ झज्जर। अपराध जांच शाखा द्वितीय बहादुरगढ़ ने दुजाना गांव के पास हुई छह लाख रुपये की लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ रहे तीन अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आएगी। आरोपी बहादुरगढ़ में दिल्ली की एक फर्म से जुड़े कर्मी के साथ हुई 65 लाख रुपये की लूट के मामले में भी शामिल था। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने दुजाना मामले में 75 हजार रुपये बरामद भी किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान अपराध जांच शाखा द्वितीय प्रभारी उप निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि अगस्त माह में दुजाना गांव के निवासी अली हसन के साथ लूट की वारदात हुई थी। अली हसन का बेरी में मनी ट्रांसफर का कार्यालय है। गत 10 अगस्त की रात को वह कार्यालय बंद करके घर लौट रहा था। वह जब अपने गांव के निकट पहुंचा तो कार सवारों ने उसकी बाइक रुकवा ली और उससे छह लाख रुपये लूट लिए थे। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच का जिम्मा उन्हेें मिला था। मामले में एक आरोपी बेरी निवासी राजेश उर्फ बल्ली को पुलिस ने वीरवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
शाखा प्रभारी सत्यवान ने बताया कि आरोपी राजेश उर्फ बल्ली ने पूछताछ में बताया कि उसके तीन साथी रवींद्र, दीपक और प्रदीप भी इस वारदात में उसके साथ शामिल थे। पकड़े गए आरोपी राजेश से 75 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपी राजेश उर्फ बल्ली दिसंबर माह में बहादुरगढ़ में हुई 65 लाख रुपये की लूट में भी शामिल था। उसके तीन साथी भी इस मामले में पहले ही पकड़े जा चुके हैं और न्यायिक हिरासत में हैं। पकड़े गए आरोपी राजेश को रिमांड अवधि के बाद फिर से न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस उसके तीन अन्य साथियों को भी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर दुजाना लूट मामले की पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें