फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्दलीय विधायक ने किसानों को दिया पंचायत का न्योता

विज्ञापन
धरने पर बैठे विभिन्न खाप के किसानों को संबोधित करते विधायक सोमबीर सांगवान। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
किसानों अपने हकों की लड़ाई में चूक गए तो आने वाले पीढ़ी उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। दादरी के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने बादली-ढांसा बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में किसानों को 11 अप्रैल को कितलाना टोल प्लाजा पर होने वाली पंचायत का न्योता दिया और कहा कि किसान आंदोलन अपने चरम पर है और ऐसे में किसानों को एकजुटता बनाए रखनी होगी। उन्होंने बताया कि इस पंचायत में चरखी दादरी और भिवानी की सभी खाप पंचायतें और किसान संगठन भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में तीन कानून नहीं बनाए है। किसानों को अपना हक लेना आता है और लेकर ही रहेंगे। वहीं किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर के साथ दिल्ली के पूर्व पार्षद प्रीतम डागर खाद्य सामग्री लेकर ढांसा बॉर्डर पहुंचे। वीरेंद्र डागर ने किसानों को संबोधित करते हुए चार माह से आंदोलन का सफल नेतृत्व कर रहे विनोद बादली की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न खापों और किसानों को एकजुट करने में गुलिया खाप ने कोई कमी नहीं छोड़ी है और इसका परिणाम है कि दिल्ली के किसान भी आंदोलन में भागीदारी कर रहे हैं। इस अवसर पर गुलिया खाप प्रधान विनोद बादली, सरजीत गुलिया, सतबीर दरियापुर, प्रीतम कुकड़ोला और कपूरी सहित काफी संख्या में किसानों ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें