12jjrp09- महिला एवं बाल विकास विभाग खंड डीघल की ओर से बेरी खेल स्टेडियम में आयोजित महिला खेलकू
बेरी। महिला एवं बाल विकास विभाग खंड डीघल की ओर से बेरी खेल स्टेडियम में महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। 400 मीटर दौड़ में स्नेहलत्ता व 300 मीटर दौड़ में मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया।
100 मीटर दौड़ में प्रीति, डिस्कस थ्रो में मनोज लकड़िया, म्यूजिकल चेयर में मुकेश, साइकिल दौड़ में पूनम ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी राजबाला की अध्यक्षता में किया गया।
मौके पर सुपरवाइजर आशा कादयान, ममता, रेखा, स्वीटी, सुषमा, पूजा, नीरज, सहायक संदीप कुमार, लिपिक संदीप कुमार, सेवादार करतार सिंह आदि मौजूद रहे।