फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण उपद्रव में मरे पांच लोगों के आश्रितों को मिले नियुक्ति पत्र

Sat, 20 May 2017 12:16 AM IST
amarujala/ jhajjar
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण हिंसा में मारे गए लोगों के पांच और आश्रितों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं। मृतकों के आश्रितों को क्लर्क, जूनियर स्टोर कीपर और लाइब्रेरी आदि में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन

 अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के झज्जर जिलाध्यक्ष जितेंद्र धनखड़ ने बताया कि लंबी प्रक्रिया के बाद एमडीयू में नौ लोगों को वीरवार को नियुक्ति पत्र दिए गए थे, जबकि पांच और लोगों को शुक्रवार को नियुक्ति पत्र दिए गए। डीघल के रहने वाले राकेश, झज्जर निवासी मीनू, महराणा निवासी सोनिया, दुल्हेड़ा निवासी संदीप और एमपी माजरा निवासी मनजीत को नौकरी दी गई है। कई अन्य लोगों को नौकरी देने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि उन्हें भी शनिवार को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे। कुछ लोगों को पीजीआईएमएस में भी नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें