फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पूर्व फौजी की मौत

Thu, 18 May 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क हादसे में एक पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक के गांव के ही एक व्यक्ति के बयान पर एक ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गांव सिलाना के निवासी राज सिंह (55) सेना से रिटायर होने के बाद बहादुरगढ़ स्थित एक मोबाइल टावर पर बतौर सुरक्षाकर्मी कार्यरत थे। रोजमर्रा की तरह बुधवार की सुबह वह बाइक पर सवार होकर अपने घर से बहादुरगढ़ के लिए चले। रास्ते में जब वह गांव डाबोदा के निकट पहुंचे तो एक क्रूजर गाड़ी चालक ओवरटेक करके उनसे आगे निकल गई, इस कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिर गए। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सड़क से उठाकर बहादुरगढ़ के ट्रामा सेंटर में ले आई।

सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस संबंध में मृतक के गांव के ही एक व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने ट्रक चालक  के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक राज सिंह दो बच्चों का पिता था। बुधवार को चंडीगढ़ में उसके बेटे का नौकरी के लिए साक्षात्कार था। जांच अधिकारी युद्धवीर ने बताया कि  चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें