भारतीय सेना के रोहतक स्थित भर्ती कार्यालय की ओर से आयोजित खुली भर्ती में मंगलवार को लिपिक और स्टोरकीपर के पद पर भर्ती होने के लिए रोहतक के युवाओं ने दमखम दिखाया।
भर्ती में कुल 4529 युवा भाग लेने के लिए पहुंचे, जिनमें से मात्र 257 सफल हो पाए। इन युवाओं में से 235 युवा कागजात और कद कम होने के चलते बाहर हो गए।
उल्लेखनीय है कि सेना की भर्ती में भाग लेकर देश सेवा करने का जज्बा रखने वाले युवा पिछले कई दिनों से अपना दम दिखा रहे हैं।
जनरल ड्यूटी के बाद अब लिपिक और स्टोरकीपर के पद के लिए भर्ती चल रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को रोहतक जिले के 4529 युवाओं ने भाग लिया।
दौड़ के लिए 4294 युवा मैदान में पहुंचे, जिसमें से 257 युवा दौड़ सहित अन्य फिजीकल इवेंट्स पास कर पाए।
आज पानीपत के युवा लेंगे भाग
5 नवंबर को पानीपत जिले के युवा भर्ती में भाग लेंगे। इसी दिन रक्षा सेवा कोर के लिए हिमाचल प्रदेश, हरियाणा (पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात को छोड़कर) और चंडीगढ़ (यूटी) के निवासी भूतपूर्व सैनिक, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन एआरओ कार्यालय में नाम दर्ज करा रखा हो, भर्ती में भागीदारी होंगे।