फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ सब्जी मंडी में सुधार कार्य जल्द होंगे शुरू : कौशिक

Thu, 13 Nov 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 61 : भाजपा नेता दिनेश कौशिक, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद और वाइस चेयरमैन बबलू का स्वागत क
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा नेता एवं विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने बुधवार को बहादुरगढ़ सब्जी मंडी का दौरा किया और वहां के आढ़तियों व सब्जी विक्रेताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि मंडी में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। कूड़ा समय पर नहीं उठाया जाता, जिससे दुर्गंध और मच्छर-मक्खियों की भरमार रहती है।
विज्ञापन

इसके अलावा, बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या भी गंभीर रूप ले लेती है। कई दिनों तक पानी जमा रहने से सब्जियां खराब हो जाती हैं और व्यापार पर असर पड़ता है। विक्रेताओं ने समस्या के स्थाई समाधान की मांग की। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि रात के समय मंडी में असामाजिक तत्वों की आवाजाही बनी रहती है।
शराब पीने और चोरी की घटनाएं आम हो चुकी हैं। कई बार झगड़े भी हो चुके हैं, जिससे व्यापारी असुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। भाजपा नेता दिनेश कौशिक और चेयरमैन विनोद कौशिक ने अधिकारियों को सभी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, वाईस चेयरमैन प्रदीप गुप्ता उर्फ बबलू, सचिव अंजू बाला, शशि मोहन, सुपरवाइजर दीपक व अनिल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं महामंत्री आशू सैनी, मार्केट कमेटी सदस्य अमित सहवाग, अनिल काजला, राहुल डाबौदा, योगेंद्र पाराशर पंडित, प्रदीप दलाल प्रधान सब्जी मंडी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें