फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अगले सप्ताह सड़क पर काम शुरू नहीं हुआ तो उठाएंगे कड़ा कदम...

Thu, 15 Feb 2024 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
 बिरोड़ में धरने पर बैठे किसानों से बातचीत करते हुए मातनहेल तहसीलदार  अधिकारी।स्त्रोत स्वयं
विज्ञापन

विज्ञापन
साल्हावास। बिरोहड़ गांव में 14 दिन से धरने पर बैठे लोगों के बीच कांग्रेसी नेता संजीत कबलाना पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे बुजुर्गों से खराब मार्ग की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि 14 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी धरने पर नहीं पहुंचा। इस पर संजीत कबलाना ने डीसी को फोन किया और इस पूरे धरने की जानकारी दी। इस पर डीसी ने कहा कि मातनहेल तहसीलदार शिखा को मौके पर भेजा गया है। तहसीलदार ने मौके पर बैठे ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह बाद यानी अगले रविवार से रोड का काम शुरू हो जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अगले सप्ताह तक का काम शुरू नहीं हुआ तो वह कड़ा कदम उठाते हुए खापों के साथ सड़क पर उतर आएंगे।
इस अवसर पर बाराह बिरोहड़ उपप्रधान ईश्वर सिंह ग्रेवाल, फौजी जयसिंह सहरावत, संचालक राजल नौगामा, राजबीर सहरावत, मिंद्र सिंह, जयभगवान जाखड़, बलवान, जगबीर सहरावत, सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को बहुजन समाज पार्टी का मिला समर्थन :
वहीं बिरोहड़ गांव में 12 दिन से चल रहे धरने पर वीरवार को बहुजन समाज पार्टी की टीम पंहुची ओर धरना स्थल पर बैठे व्यक्तियों से उनकी मांगों के बारे में जाना। पार्टी के नुमाइंदों को ग्रामीणों ने बताया कि पहली मांग सासरोली से बिरोहड़ से कालियावास रोड की जर्जर हालात को ठीक करना, मातनहेल में सैनिक स्कूल की में कक्षाएं इसी सत्र से शुरू की जाए, तहसील मातनहेल को उपमंडल का दर्जा दिया जाए। बहुजन समाज पार्टी की टीम ने तीनों मांगों को लेकर चल रहे धरने को समर्थन दिया। इस अवसर पर प्रवीन फतेहपुरी प्रदेश सचिव बसपा हरियाणा, सत्यप्रकाश दोचानिया जिला अध्यक्ष झज्जर, सूबेदार श्रद्धानंद आलडिया जिला प्रभारी, हेमचंद्र मेहरा जिला प्रभारी, अमित महराणा जिला सचिव, अजीत अहलावत विधानसभा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें