फोटो नंबर 71: फतेहपुर गांव में हत्या के मामले में गिरफ्तार दंपति।
बादली। फतेहपुर गांव में अजीत की हत्या के मामले हुए खुलासे में अवैध संबंध उजागर हुए हैं। दरअसल सोमवीर की पत्नी नीरजा से अजीत पिछले कई माह से बात करता था। सोमबीर को जब दोनों के संबंधों का पता चला तो अजीत की हत्या करने की ठान ली।
दोनों परिवारों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ, लेकिन सोमबीर के मन में अजीत की हत्या करने का षड्यंत्र बना रहा। इसी षड्यंत्र के चलते रात के समय सोमबीर ने फोन से मैसेज भेज कर अजीत को घर बुलाया और उसकी लाठी डंडे व चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को गांव के पार्क में फेंक दिया। अब पुलिस ने सोमवीर और उसकी पत्नी नीरजा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से नीरजा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सोमबीर को पुलिस ने रिमांड पर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस ने सोमवीर से हत्या में प्रयोग किए गए चाकू और डंडों को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या में सहयोग के लिए सोमबीर के साथ कौन-कौन रहे, इसके लिए सोमवीर से पूछताछ की जाएगी।
सोमवार को फतेहपुर गांव के पार्क में एक व्यक्ति की लाश मिली थी। मामले में 12 घंटे के अंदर सोमबीर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसकी पत्नी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई मृतक के भाई अजय निवासी धनासरी जिला चरखी दादरी की शिकायत पर की गई है। जो बलिंकीट कंपनी में कार्य करता था। भाई, भाभी और पत्नी के साथ रहता था। पड़ोस में ही अजीत के गांव का सोमबीर भी पत्नी नीरजा के साथ किराए पर रहता था। अजीत और सोमबीर की पत्नी आपस में बातचीत करते थे। इसको लेकर उनकी आपस में पहले भी कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी की रंजिश को मन में रखते हुए आरोपित दंपति ने पहले तो मृतक अजीत को फोन के माध्यम से बुलाया और बाद में उसकी छुरा और डंडा मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
- सुरेश कुमार, थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक